सड़क सुरक्षा-श्रीमती किरण जोशी
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत प्रस्तुत है जनपद टिहरी गढ़वाल से शिक्षिका बहिन श्रीमती किरन जोशी जी की कविता:
सड़क सुरक्षा
नियम, कानून और दिवस मनाना,
तब ही सफल हो पायेगा।
जब प्रत्येक घर का हर बच्चा,
सुसंस्कारित हो पाएगा।।
धैर्य, दया, धर्म, दान, सत्य,
इन सब से मिलकर बना व्यक्तिव।
घर से अच्छी शिक्षा लेकर,
राह पर चलने को होगा सुदृढ़।।
उम्र के साथ नियमों का पालन करना,
अच्छी तब बन जाती है आदत।
भगदड़ की आदत से बचकर,
सोच समझ कर वाहन चलाना।।
सड़क और वाहन सब आवश्यक हैं,
प्यार से सब जन इसका उपभोग करो।
सड़क, सुरक्षा और नियमों का पालन करके,
अपना व सबका जीवन आनन्दित करो।।
रचना:- किरण जोशी (प्र०अ०)
रा० प्रा० वि० मैखण्डी मल्ली
ब्लॉक-कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल
🙏 संकलन-टीम हिम मन मन्थन उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें