राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विशेषांक - श्री हेमन्त कुमार चौकियाल
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के सुअवसर पर प्रस्तुत है आज जनपद- रुद्रप्रयाग से शिक्षक साथी श्री हेमन्त कुमार चौकियाल जी का जी का शिक्षाप्रद लेख:- *राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विशेषांक* ======================== *🙏📝"मन में उठे एक प्रश्न ने बनाया रमन को" सर रमन"* ======================= क्या आप जानते हैं कि किसी भी, वस्तु, घटना को देखकर आपके मन में जो प्रश्न उठता है वह एक बहुत बड़े आविष्कार का बीज है। यदि इसी प्रश्न रूपी विचार पर आप जल्दी से जल्दी काम शुरू करते हैं तो इस प्रश्न रूपी विचार के जिन्दा रहने के मौके बहुत बढ़ जाते हैं। लगातार इस विचार रूपी प्रश्न पर सोचते रहने और कार्य रूप में परिणित करने पर एक दिन इसका फल एक बड़े आविष्कार के रूप में दुनिया के सामने आता है। दुनिया में आज तक जितने भी बड़े आविष्कार हुए हैं, उनके मूल में एक क्यों? कैसे? वाला प्रश्न ही था। हम सबके जेहन में हर दिन, हर पल, हर क्षण ऐसे प्रश्न उठते हैं। कुछ प्रश्नों पर कुछ देर हम विचार करते हैं तो वे थोड़ी देर हमारे जेहन में जिन्दा रहते हैं। कुछ प्रश्नों ...