यू ट्यूब पर सम्पन्न वेबीनार की आँखों देखी रिपोर्ट-श्री हेमन्त चौकियाल जी
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में प्रस्तुत है जनपद-रुद्रप्रयाग से शिक्षक साथी श्री हेमन्त कुमार चौकियाल जी जी का लेख:- उत्तराखण्ड के एक हजार पाँच सौ शिक्षकों का दिल जीत ले गये पद्मश्री अरविन्द गुप्ता- श्री हेमन्त चौकियाल जी =========================== यू ट्यूब पर सम्पन्न वेबीनार की आँखों देखी रिपोर्ट ========================== गणित, खेल और बच्चे विषय पर अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन की ओर से उत्तराखण्ड के शिक्षकों के लिए आयोजित यूट्यूब बेबीनार में शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए प्रख्यात विज्ञान प्रसारक, कबाड़ से जुगाड़ की अवधारणा से हजारों विज्ञान की समझ विकसित करने वाले खिलौनाकार, आई० आई ०टी०कानपुर से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग स्नातक और यहांँ पाँच साल तक गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक, तीन हजार से अधिक स्कूलों में कार्यशाला आयोजित करने, बीस देशों के बच्चों के साथ काम करने का अनुभव रखने वाले, 18 भाषाओं में 6 हजार से अधिक मूवीज बनाने वाले, 56 करोड़ लोग जिनके वीडियोज देख चुके हैं, ऐसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी पद्मश्री अरविन्द गुप्ता...