आतंकवाद विरोधी दिवस-श्रीमती ललिता जोशी

 📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि पर प्रस्तुत है जनपद पिथौरागढ़ से शिक्षिका बहिन श्रीमती ललिता जोशी की कविता:


आतंकवाद विरोधी दिवस 21मई 


भारत के सातवें प्रधानमंत्री,

राजीव गाँधी को आई मृत्यु अकाल।

उन्नीस सौ इक्यानबे, इक्कीस मई को,

समाए क्रूर आतंकवाद के गाल।।



दूर आतंकवाद करने को,

यह दिवस मनाया जाता है।

स्कूल, कॉलेज में हिंसा, खतरों पर

प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है।।


लोगों को आतंकित करने वाला,

हिंसात्मक भाव आतंकवाद कहलाता है।

धर्म के नाम पर समाज में,

भ्रष्टाचार और अराजकता फैलाता है।।


जनता और सरकार को मिलकर,

तन मन से प्रयास करना होगा।

हिंसा आतंक को दूर करने का,

संकल्प सिद्ध करना होगा।।


🙏रचना:-

ललिता जोशी (स०अ०)

 रा० उ० प्रा० वि० पुगौर

ब्लॉक-मूनाकोट, पिथौरागढ़



🙏संकलन :-टीम मिशन शिक्षण संवाद गढ़वाल-कुमाऊँ, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी