सड़क सुरक्षा-श्रीमती सरोज डिमरी

 📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत प्रस्तुत है जनपद  चमोली से शिक्षिका बहिन श्रीमती सरोज डिमरी जी की कविता:


सड़क सुरक्षा


सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाओ,

 जागरूकता अभियान चलाओ।

संयुक्त राष्ट्र संघ की अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था,

स्वास्थ्य, स्वस्थता की जिम्मेदार व्यवस्था।।



यातायात के नियम अपनाओ,

सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाओ।

टॉफी चॉकलेट लेते-देते,

भाईचारा खूब बढ़ाओ।।


दो पहिया वाहन जब भी चलाओ,

सिर पर हेलमेट जरूर लगाओ।

चौपहिया वाहन जब भी चलाओ,

सीट बेल्ट को इस्तेमाल में लाओ।।


सड़क सुरक्षा जागरूकता,

मानव प्रेम और मानवता।

जन-जन में जागरूकता फैलाना है, 

अनमोल जीवन को सुरक्षित बनाना है।।


 जीवन रक्षा अपने हाथों में अपनाना है,

गति को नियंत्रित करना है।

सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है, 

बाएँ से ओवरटेक नहीं  करना है।।


ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखना,

गाड़ी के कागज पास रखना।

सड़क सुरक्षा से जीवन रक्षा करना,

जीवन है अनमोल अपना।।


आपकी सुरक्षा सिर्फ नारा नहीं,

जीवन जीने का तरीका है।

जागरूकता बिना यह रीता है।

खुशियाँ साथ होती हैं, जब इंसान नियम से जीता है।।

🙏रचना:-

सरोज डिमरी(स०अ०) 

रा० आ० उ० प्रा० वि० गौचर 

ब्लॉक-कर्णप्रयाग, चमोली






🙏संकलन :-टीम मिशन शिक्षण संवाद गढ़वाल-कुमाऊँ, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी