विश्व तम्बाकू निषेध दिवस-श्रीमती उषा गौड़
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रस्तुत है जनपद देहरादून से शिक्षिका बहिन श्रीमती उषा गौड़ जी की कविता:
विश्व तम्बाकू दिवस
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनायेंगे,
31मई को तम्बाकू रहित विश्व बनायेंगे।
शपथ हम सब लेंगें और दिलायेंगे,
विश्व को स्वस्थ सब मिल बनायेंगे।।
तम्बाकू का सेवन और धूम्रपान,
कई बीमारियों के थामे हैं दामन।
दुनिया को जागरूक कर ये है बतलाना,
धूम्रपान को सबसे है छुड़वाना ।।
तम्बाकू है केंसर का जन्मदाता,
फिर क्यों तुम इसकी आदत हो डालते।
जब इस बीमारी की चपेट में आते,
फिर सारे जीवन हैं पछताते।।
मुहँ के केंसर को दावत मत दो,
बहुत सी उम्मीदों को टूटने मत दो।
अपनों की खुशियों को लौटा दो,
संकल्प आज पूरा तुम कर दो।।
उषा गौड़ ( स० अ० )
रा० उ० प्रा०वि०-डोईवाला
ब्लॉक -डोईवाला
जनपद - देहरादून
🙏संकलन :- टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें