सड़क सुरक्षा-श्रीमती देवेश्वरी सेमवाल
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत प्रस्तुत है जनपद रुद्रप्रयाग से शिक्षिका बहिन श्रीमती देवेश्वरी सेमवाल जी की कविता:
सड़क सुरक्षा
पैदल चलते समय सदा फुटपाथ पर चलें,
जहाँ न हों फुटपाथ वहाँ सड़क के बाएँ चलें।
नियमों का यदि हम नित पालन करेंगे,
सदैव स्वयं और दूसरों की भी सुरक्षा करेंगे।।
सड़क पर कभी भी डरकर मत चलो,
नियमों का तुम सदैव पालन करते चलो।
शराब पीकर कभी तुम वाहन मत चलाना,
सदैव सुरक्षित होकर तुम अपने घर जाना।।
सिर पर सदा हैलमेट तुम पहनना,
स्वयं की सुरक्षा का सदैव ध्यान रखना।
अगर अपनों में है बसी तुम्हारी जान,
इन नियमों का तुम सदैव करो पालन।।
अपना और अपनों का सदैव रखो ध्यान,
नियम और सावधानी से चलाओ तुम वाहन।
नियम पूर्वक यदि तुम चलोगे सदा,
होने वाली हर दुर्घटना से बचोगे सदा।।
🙏रचना:-
देवेश्वरी सेमवाल(स०अ०)
रा० उ० प्रा० वि० कान्दी
ब्लॉक-अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग
🙏संकलन :-टीम मिशन शिक्षण संवाद गढ़वाल-कुमाऊँ, उत्तराखण्ड

बेहतरीन रचना।😊🙏🙏
जवाब देंहटाएं