श्री नृसिंह जयन्ती-श्रीमती माया गुरुरानी
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में श्री नृसिंह जयन्ती पावन पर्व पर प्रस्तुत है जनपद नैनीताल से से शिक्षिका बहिन श्रीमती माया गुरुरानी जी की कविता:
श्री नृसिंह जयन्ती
बैशाखी, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि,
नर और सिंह सम आकृति।
हरि विष्णु अवतारी चतुर्दशी तिथि,
भक्त प्रह्लाद रक्षक, महास्मृति।।
हिरण्यकश्यपु नास्तिक संहारक,
प्रह्लाद धर्मी प्रिय भक्त बालक।
कण-कण में विष्णु का वो सुदर्शक,
खम्भ चीर आए प्राणरक्षक।।
नित्यकर्म निवृत्त, विष्णु प्रतिमा,
संग महालक्ष्मी की उपासना।
गंगाजल, पंचमेवा और हो तिल काला,
स्वर्ण आदि दान, गायत्री जपमाला।।
अधर्म से धर्म को हों प्रशस्त,
शुभ कर्म, शुभ दृष्टि में हों समस्त,
कठिन समय के देव रक्षक,
मुखाकृति सिंह, विपत्ति भक्षक।।
माया गुरुरानी (स०अ०)
रा० आ० प्रा० वि० धौलाखेड़ा
ब्लाॅक-हल्द्वानी, नैनीताल
🙏संकलन :-टीम मिशन शिक्षण संवाद गढ़वाल-कुमाऊँ, उत्तराखण्ड


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें