पर्यावरण दिवस पर आयोजित आॅनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की समीक्षा
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में प्रस्तुत है आज पर्यावरण दिवस पर आयोजित आॅनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की समीक्षा
पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की समीक्षा
==============================
पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर मिशन शिक्षण संवाद गढ़वाल-कुमाऊँ के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन की भावना विकसित करने के लिए, पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने, छात्र-छात्राओं के सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए, इस कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षण को जानने व समझने, बच्चों को दैनिक ऑनलाइन पाठ्य सामग्री जो भेजी जाती है, उसके महत्व को समझने के लिए, कि हमें जो सामग्री उपलब्ध हो रही है, उसका परीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि बच्चे पढ़ने के महत्व को समझ सकें, आदि उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस ऑनलाइन परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सम्पूर्ण राज्य के 91385 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
मिशन शिक्षण संवाद ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने के लिए प्रमाणपत्र भी जारी किए। जिससे बच्चों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उत्सुकता देखने को मिली।
मिशन शिक्षण संवाद गढ़वाल संयोजक माधव सिंह नेगी व कुमाऊँ संयोजक सन्तोष जोशी ने प्रतियोगिता को सम्पादित करने के लिए, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं व जिला संयोजकों का आभार व्यक्त किया।
जैसे कि इस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के आँकड़े बहुत ही उत्साहित करने वाले थे। इस पूरे कार्यक्रम की सफलता का श्रेय एक बहुत ही उच्चकोटि के टीमवर्क को जाता है। जिसमें इसके तकनीकी पक्ष, प्रश्नपत्र निर्माण, परीक्षा सम्बन्धित सूचनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार- प्रसार और सबसे अन्त में अपने-अपने विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रतिभाग कराना, सभी चरण महत्वपूर्ण रहे।
इस क्विज के तकनीकी पक्ष के क्रियान्वयन का सम्पूर्ण दायित्व श्री अफसर अली जी को जाता है, उन्होंने पिछले एक सप्ताह से आधी-आधी रात जाग कर सम्पूर्ण तकनीकी पक्षों को देखा, जिसका परिणाम यह रहा कि 91385 रेस्पॉन्स के बाद भी साइट हैंग नहीं हुई।
प्रश्नपत्र निर्माण एवं उसकी पूर्व तैयारी हेतु एक सामान्य ज्ञान की पूरी श्रृंखला तैयार करने में गढ़वाल मण्डल संयोजक श्री माधव सिंह नेगी जी द्वारा अथक प्रयत्न किया गया।
प्रश्न पत्र का माध्यम दो भाषा (हिन्दी और अंग्रेजी)में दिया जाना था, प्रश्नपत्र के अंग्रेजी अनुवाद हेतु श्रीमती किरण भाकुनी, श्रीमती रेनु त्यागी, श्रीमती निमिषा वर्मा और श्रीमती श्वेता डावर का सहयोग रहा।
प्रश्नपत्र प्रूफ रीडिंग में श्री जे0पी0 कुकरेती, श्रीमती कुसुम भट्ट, श्रीमती किरण भाकुनी ने विशेष भूमिका निभाई।
क्विज के लिंक एवं उससे सम्बन्धित सूचनाओं के व्यापक रूप से प्रचार प्रसार हेतु गढ़वाल मण्डल सह संयोजक श्री हर्षवर्धन जमलोकी, समस्त जनपदों के जिला संयोजक(रुद्रप्रयाग से श्री कमल सिंह बिष्ट जी, चमोली से श्रीमती श्वेता रावत जी, पौड़ी से श्रीमती रीता सेमवाल जी देहरादून से श्रीमती विजया शर्मा जी, हरिद्वार से श्रीमती शशि श्रीवास्तव जी, उत्तरकाशी से श्रीमती वत्सला विष्ट जी, टिहरी से श्रीमती माला ममगाईं जी, ऊधमसिंह नगर से श्री विनोद सिंह जी, अल्मोड़ा से श्रीमती सुमन विष्ट जी, बागेश्वर से श्री प्रकाश चन्द्र जोशी जी, चम्पावत से श्री आर ० सी० जोशी जी, पिथौरागढ़ से श्री गिरीश चन्द्र पाठक जी) और वर्किंग टीम सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान रहा, अगर इस प्रतियोगिता का इतने बड़े स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं हुआ होता तो इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभाग होना सम्भव नहीं था। ऊधम सिंह नगर जनपद के समस्त शिक्षक साथी इस हेतु विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं, जहाँ से अनपेक्षित परिणाम प्राप्त हुए और सारे रिकॉर्ड टूट गए। पौड़ी और नैनीताल जनपद के शिक्षक साथियों को भी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर प्रतिभाग हेतु बधाई। महत्वपूर्ण योगदान उन साथियों का भी है जिनके द्वारा उक्त लिंक को विद्यालयों तक पहुँचाया गया एवं छात्र छात्राओं को उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु प्रेरित किया गया।
पूर्ण विश्वास है कि भविष्य के अन्य कार्यक्रमों में आपका इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा।
इस नवाचारी कार्यक्रम को पूर्णतः सफलता प्रदान करने के लिए मिशन टीम को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ एवं कोटिशः साधुवाद।
धन्यवाद
🙏टीम मिशन शिक्षण संवाद गढ़वाल-कुमाऊँ, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें