प्यारे, बच्चों! करो पढ़ाई - श्रीमती हेमलता बहुगुणा जी

 📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में प्रस्तुत है जनपद-टिहरी गढ़वाल से शिक्षिका बहिन श्रीमती हेमलता बहुगुणा जी की कविता  :-



प्यारे, बच्चों ! करो पढ़ाई


 प्यारे, बच्चों ! करो पढ़ाई, 

 इससे दिल न चुराना तुम। 

आॅनलाइन या आॅफलाइन

 दिल लगा कर पढ़ना तुम।। 




हिन्दी, अंग्रेजी भी पढ़ना, 

विज्ञान, गणित भी पढ़ना तुम। 

अगर कहीं पर समझ न आए, 

अपने गुरुजी  से पूछ्ना तुम।। 

   

 राम, कृष्ण ने भी शिक्षा ली, 

 अपने-अपने गुरुओं से।

 गीता मर्यादा का ज्ञान दिया, 

 गुरु के आशीर्वाद से।।

   

जो पढ़ाई में ध्यान लगाये, 

वो आगे बढ़ता जाता है। 

अच्छी शिक्षा के कारण ही, 

वो महान कहलाता है।। 

      

रोज-रोज दो घड़ी तुम पढ़ लो, 

कहानी महापुरुषों की पढ़ लो। 

बढ़ता जाएगा हर ज्ञान, 

शिक्षा से ही जग की शान।। 


पढ़ाई से अच्छा नेता बनोगे, 

पढ़ाई करो वैज्ञानिक बनोगे। 

पढ़ाई आये हर समय काम, 

करो पढ़ाई बनो महान।। 


 

       🙏रचना :-


श्रीमती हेमलता बहुगुणा(पूर्व प्र०अ०) 

रा० उ० प्रा० वि० सुरसिंहधार, 

चम्बा, टिहरी-गढ़वाल


🙏संकलन:- टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी