कारगिल विजय दिवस - श्रीमती वंदना जोशी

📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में  प्रस्तुत है जनपद चम्पावत से शिक्षिका बहिन श्रीमती वन्दना जोशी जी की कविता :-


🇮🇳कारगिल विजय दिवस 


26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर,

भारतीय सैन्य शक्ति को शत-शत नमन।

उनके असीम शौर्य, अदम्य साहस को,

अर्पित करते हम सब श्रद्धा सुमन।।



देश की रक्षा व सुरक्षा की  खातिर,

न्यौछावर कर दिया अपना तन-मन।

नहीं भुला सकते इनकी शहादत,

ये हिन्दुस्तान का अनमोल धन।।


देश-प्रेम से अभिभूत सैनिकों ने,

छोटी उम्र में सर्वस्व किया अर्पण।

परिजनों को दुख है असमय विछोह का,

जिन्दा रहने की ताकत है इनका समर्पण।।


फक्र है हमें, बलिदान भुला न पायेंगे,

नतमस्तक है  राष्ट्र का जन-जन।

शब्दों में ना पिरो सकते वीर गाथा,

सैनिकों की कुर्बानी से जिन्दा आज वतन।।


🙏 रचना:-

वंदना जोशी (स०अ०)

रा० आ० उ० प्रा० वि० पऊ

वि०ख०- लोहाघाट

जिला- चम्पावत




🙏संकलन:- टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी