कारगिल विजय दिवस - श्रीमती ललिता जोशी जी
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में कारगिल विजय दिवस पर प्रस्तुत है जनपद पिथौरागढ़ से शिक्षिका बहिन श्रीमती ललिता जोशी जी की कविता :-
🇮🇳कारगिल विजय दिवस🇮🇳
26जुलाई कारगिल विजय दिवस,
भारत का महत्वपूर्ण दिन बना महान।
उद्देश्य इस पावन दिन का,
मिले शहीदों को सम्मान।।
उग्रवादियों ने नियन्त्रण रेखा को,
पार करने का किया प्रयास।
पाकिस्तानी भी इसमें शामिल थे,
भारतीयों को हुआ इसका आभास।।
बीच पाक-भारत सेना के,
साठ दिनों तक युद्ध हुआ।
छब्बीस जुलाई उन्नीस सौ निन्यानबे,
महायुद्ध यह ख़त्म हुआ।।
भारतीय सेना ने पाक के,
कब्जे वाले स्थानों पर हमला किया।
विजयी भारत ने फिर पाक सेना को,
सीमा पार जाने को मजबूर किया।।
🙏 रचना:-
ललिता जोशी (स०अ०)
रा० उ० प्रा० वि० पुगौर
वि० ख०- मूनाकोट, पिथौरागढ़
🙏संकलन:- टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

Di pranam ....
जवाब देंहटाएंBahut sunder rachna
Bahut sunder
जवाब देंहटाएं