छात्र प्रवेशोत्सव - श्रीमती उषा गौड़

 📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में  प्रस्तुत है जनपद-देहरादून से शिक्षिका बहिन श्रीमती उषा गौड़ जी की कविता :-


👭छात्र प्रवेशोत्सव   


आज का दीपक अपनी लौ से,  

जगमग भू को कर देगा। 

छात्र प्रवेशोत्सव इस धरती की, 

कल तस्वीर बदल देगा।। 



आज नींव अब हम रखते हैं, 

रचते हैं इतिहास नया। 

छात्र प्रवेशोत्सव की नींव से,

भारत हो जो कल को जवाँ।। 


चलो अँधेरे से बाहर अब, 

हर शुरुआत नई होगी। 

आज भारत का भविष्य बनाने, 

कुर्बानी देनी होगी।। 


हँसता सूरज पूरब से जो,

करेगा ताका झाँकी भी। 

इस धरती की कायापलट यह,

सोचेगा यह किसने की।।


🙏रचना:-


उषा गौड़ (स०अ०)

रा० उ० प्रा० वि०- डोईवाला

ब्लॉक- डोईवाला

जनपद- देहरादून



🙏संकलन:- टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी