एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान - श्री हेमन्त कुमार चौकियाल

 📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में "एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान" के तहत सम्पन्न हुई  ऑनलाइन परीक्षा के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत है, आज जनपद रुद्रप्रयाग से शिक्षक साथी श्री हेमन्त कुमार चौकियाल जी का समीक्षात्मक लेख  :-


*✍️"एक भारत श्रेष्ठ भारत" के तहत राज्य की अब तक की सबसे बड़ी ऑन लाइन सामान्य ज्ञान परीक्षा सम्पन्न*


भारतीय संविधान की मूल भावना विविधता में एकता के दर्शन, भारत की सभ्यता एवं संस्कृति में सम्यक रूप से दिखते हैं। संविधान की इसी भावना को और भी पल्लवित और पुष्पित करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना *एक भारत श्रेष्ठ भारत* के तहत उत्तराखण्ड राज्य की, अब तक की सबसे बड़ी प्रतिभागिता वाली परीक्षा, सीमैट और मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड के संयुक्त प्रयासों से- "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की राज्य संयोजक अपर निदेशक श्रीमती शशि चौधरी जी के निर्देशन में निर्विघ्नता पूर्वक सम्पन्न हुई। इस सामान्य ज्ञान परीक्षा ने राज्य में ऑनलाइन माध्यम से एक रिकार्ड स्थापित करते हुए शिक्षा विभाग ही नहीं, अपितु राज्य सरकार में भी एक उम्मीद जगाई है कि, राज्य भविष्य में इस तरह की बड़ी परीक्षाओं को भी आयोजित कर सकने में सक्षम है।



"एक भारत श्रेष्ठ भारत" सामान्य ज्ञान परीक्षा के तहत, इस परीक्षा को दो चरणों- कक्षा 1 से 5 व कक्षा 6 से 12 तक के लिए, दो वर्गों में, आयोजित किया गया था। परीक्षा ने ऑन लाइन मोड में सम्पन्न, अब तक की सभी परीक्षाओं के रिकार्ड को तोड़ते हुए, नया रिकार्ड भी कायम किया। इस परीक्षा में कुल *तीन लाख उनचास हजार चार सौ सत्तासी*  छात्र/छात्राओं ने हिस्सा लिया, और उन सभी प्रतिभागियों को उसी दिन ई-सर्टिफिकेट भी जारी किये गये।


परीक्षा में सर्वाधिक प्रतिभागिता पौड़ी जनपद की रही, जहाँ से उनचास हजार बारह, बच्चों ने प्रतिभाग किया।दूसरे नम्बर पर चमोली जनपद रहा, जहाँ से तैंतालीस हजार आठ सौ अट्ठासी छात्रों ने प्रतिभाग किया तथा तीसरे स्थान पर देहरादून रहा, जहाँ के बयालीस हजार दो सौ चौदह बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के तकनीकी पक्ष देख रहे मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड के तकनीकी प्रमुख श्री सन्तोष जोशी ने बताया कि परीक्षा में कोई व्यवधान न आये इसके लिए मिशन शिक्षण संवाद के आई० टी० एक्सपर्ट, उधमसिंह नगर के शिक्षक श्री अफसर अली द्वारा दो लिंक बनाये गये थे। श्री अफसर अली ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न इस परीक्षा में राज्य भर से कहीं से कोई शिकायत सर्वर के सम्बन्ध में नहीं मिली। 



परीक्षा आयोजित करने से पूर्व मिशन शिक्षण संवाद द्वारा बच्चों को कर्नाटक व उत्तराखण्ड के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए लगभग एक महीने से "आओ, बच्चों! अपना  ज्ञान बढ़ाएँ" दैनिक श्रृंखला चलायी गयी, जिसकी जिम्मेदारी मिशन वर्किंग टीम के सदस्य श्री माधव सिंह नेगी द्वारा बखूबी से पूर्व की भाँति निभायी गयी। 



हालाँकि यह परीक्षा सीमैट उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आयोजित की गई थी इसलिए प्रश्न पत्र निर्माण में सीमैट का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड के काव्याञ्जलि प्रमुख श्री माधव सिंह नेगी व तकनीकी प्रमुख श्री सन्तोष जोशी व  श्री हर्षवर्धन जमलोकी ने प्रतियोगिता को सम्पादित करने के लिए मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व सभी 13 जिला संयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें भविष्य के लिए इसी प्रकार से अपने विद्यार्थियों को तकनीकी के प्रयोग के लिए तैयार करना होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े तीन हजार से अधिक शिक्षक शिक्षा में तकनीकी का समावेश सम्बन्धी प्रारम्भिक प्रशिक्षण ले चुके हैं। 


परीक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु मिशन शिक्षण संवाद के समस्त जनपदों के संयोजक  ऊधमसिंह नगर से  श्री विनोद सिंह,  अल्मोड़ा से श्रीमती सुमन बिष्ट , बागेश्वर से   श्री प्रकाश चन्द्र जोशी , चम्पावत से  श्री आर० सी० जोशी, पिथौरागढ़ से श्री गिरीश चन्द्र पाठक रुद्रप्रयाग से श्री कमल सिंह बिष्ट, चमोली से  श्रीमती श्वेता रावत, पौड़ी से  श्रीमती रीता सेमवाल देहरादून से श्रीमती विजया शर्मा, हरिद्वार से  श्रीमती शशि श्रीवास्तव, उत्तरकाशी से  श्रीमती वत्सला बिष्ट, टिहरी से श्रीमती माला ममगाईं सहित वर्किंग टीम सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान रहा।

मिशन शिक्षण संवाद काव्याञ्जलि प्रमुख  श्री माधव सिंह नेगी ने कहा कि यदि उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग का सहयोग इसी प्रकार से मिलता रहा तो मिशन शिक्षण संवाद भविष्य में भी तकनीकी प्रशिक्षण के सत्रों का आयोजन करता रहेगा। सीमैट की अपर निदेशक श्रीमती शशि चौधरी जी ने इस प्रतियोगिता में सहयोग करने के लिये समस्त जनपदों के शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों व अध्यापकों  सहित समस्त प्रतिभागी बच्चों को धन्यवाद दिया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं  के उत्साह वर्धन के लिए अपर निदेशक श्रीमती शशि चौधरी जी के हस्ताक्षरों से ई-प्रमाणपत्र भी जारी किए गए। एस०सी०ई०आर०टी० के निदेशक श्री आर०के०कुँवर जी ने सभी जनपदों से परीक्षा में अच्छी प्रतिभागिता करने पर सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को बधाई दी।

बाकी जनपदों से प्रतिभागिता निम्नांँकित रूप से रही।

टिहरी-38285

उधमसिंह नगर - 33459

अल्मोड़ा - 31848

नैनीताल - 28627

पिथौरागढ़ - 18535

हरिद्वार - 14765

चम्पावत - 14600

रूद्रप्रयाग - 13545

उत्तरकाशी - 10772

बागेश्वर - 7575

उत्तराखण्ड के अलावा बाकी अन्य प्रदेशों के 2362 प्रतिभागियों ने भी इस ऑनलाइन परीक्षा में प्रतिभाग किया। उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग तथा मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड उन छात्र/छात्राओं का भी धन्यवाद ज्ञापित करता है।


🙏लेख:-


  हेमन्त कुमार चौकियाल (स०अ०) 

रा०उ० प्रा० वि० डाँगी गुनाऊँ

विकास खण्ड- अगस्त्यमुनि

जनपद- रुद्रप्रयाग

उत्तराखण्ड 

Mail - hemant.chaukiyal@gmail.com



🙏संकलन:- टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी