राखी बाँधो प्यारी बहना - श्रीमती नर्वदा कौशल
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में प्रस्तुत है, आज जनपद टिहरी गढ़वाल से शिक्षिका बहिन श्रीमती नर्वदा कौशल जी की कविता -
राखी बाँधो प्यारी बहना
प्रीत की धागों के बन्धन में,
स्नेह का उमड़ रहा संसार।
सारे जग में सबसे सच्चा,
होता भाई-बहन का प्यार।।
सावन की मस्त फुहार,
मधुरिम संगीत सुनाती है।
मेघों की ढोल थाप पर,
वसुन्धरा मुस्काती है॥
धरती ने चन्दा मामा को,
इन्द्रधनुषी राखी पहनाई।
बिजली चमकी खुशियों से,
रिमझिम जी ने झड़ी लगाई॥
आया सावन का महीना,
नन्हे भैय्या का है कहना।
राखी बाँधो प्यारी बहना,
राजी खुशी सदा तुम रहना।।
🙏 रचना :-
नर्वदा कौशल (स० अ०)
रा० प्रा० वि० नकोट जुवा
वि०ख० - थौलधार, टिहरी गढ़वाल
🙏संकलन:- टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें