राष्ट्रीय खेल दिवस - श्रीमती सरोज डिमरी जी

 📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रस्तुत है, आज जनपद चमोली से शिक्षिका बहिन श्रीमती सरोज डिमरी जी की कविता -



🏑राष्ट्रीय खेल दिवस


जिनके जन्म दिवस पर आरम्भ, 

खेल दिवस हम मनाते हैं।

मेजर ध्यानचन्द नाम उनका, 

उन्हें आज श्रद्धा सुमन चढ़ाते हैं।। 



खेल हमारा मनोरंजन करते, 

आनन्द देते हैं भरपूर।

हॉकी, कबड्डी, खोखो, टेनिस,

बैडमिण्टन, क्रिकेट मशहूर।।



पढ़-लिखकर हम ज्ञानी बनते,

खेल-कूद कर स्वस्थ-मजबूत शरीर।

इनसे जुड़ती टीम भावना, 

मजबूत देश की तस्वीर।।


सन्तुलित भोजन, निश्चित निद्रा,

पठन पाठन का सुनियोजित सार।। 

सुन्दर स्वस्थ निरोगी काया,

सुखी जीवन सब घर संसार।।



🙏 रचना - 

सरोज डिमरी (स०अ०) 

रा० आ० उ० प्रा० वि० गौचर

कर्णप्रयाग, चमोली



🙏संकलन:- टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी