आओ जश्न मनाएँ-श्रीमती पूनम भट्ट

📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन* में  "स्वतन्त्रता दिवस पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाओं के साथ  प्रस्तुत है, आज जनपद टिहरी गढ़वाल से शिक्षिका बहिन श्रीमती पूनम भट्ट जी जी की कविता  :-


*आओ जश्न मनाएंँ*


आओ सब आजादी का,

 मिलकर जश्न मनाते हैं।

स्वतन्त्रता के इस पावन पर्व पर,

देश की गौरव गाथा गाते हैं।।



यह राष्ट्रीय पर्व जब-जब है आता,

उर उमंग दिल पुलकित हो जाता।

गायें सब बलिदानियों की गौरव गाथाएँ,

आओ मिलकर उस इतिहास को दोहराएँ।।


जैसे ही भोर को है तिरंगा लहराये, 

देखकर हर भारतवासी नतमस्तक हो जाएँ।

आओ हर्षोल्लास से यह राष्ट्रीय पर्व मनाएँ,

देशभक्ति की भावना से उर ओतप्रोत कर जाएँ।।


यह दिन है उनको याद करने का,

जिन्होंने परिवार से ऊपर देश को माना।

देश स्वतन्त्र कराने में बिना क्षण गँवाए,

अपना बलिदान दे डाला।।


स्वतन्त्रता की इस बेला पर

नमन उनको,

हैं जिनके हम आभारी।

डटे हैं जो रात-दिन सीमाओं पर,

करने को रक्षा हमारी-तुम्हारी।।


🙏 रचना :-

 पूनम भट्ट (स० अ०)

रा० प्रा० वि० वीड

चम्बा, टिहरी गढ़वाल


🙏संकलन:- टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी