राखी का त्योहार - श्रीमती इन्दु भट्ट

 📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में  "रक्षा बन्धन पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाओं के साथ प्रस्तुत है, आज जनपद रुद्रप्रयाग गढ़वाल से शिक्षिका बहिन श्रीमती इन्दु भट्ट जी की कविता  :-


राखी का त्योहार 


रक्षा बन्धन का त्योहार,

होता भाई बहन का प्यार। 

रंग-बिरंगी रोली से कलाई,

खूब सजी है आज।।



रक्षा बन्धन का यह त्योहार,

जो खुशियाँ लाए सालों साल,

राखी और मिठाई से थाली,

खूब सजी है आज।।


भाई-बहन का शुभ दिन होता,

राखी का त्योहार होता।

देखो भाई राखी आयी,

हर घर सबके खुशियाँ लायी।।


करती भाई से बहन वादा,

राखी की लाज निभाना।

प्रेम और विश्वास का होता,

भाई बहन का सच्चा रिश्ता।।


रंग-बिरंगी धागों से,

कलाई खूब सजायेंगे।

भाई के हर सुख-दुख में,

मिलकर साथ निभायेंगे।।


🙏 रचना -

इन्दु भट्ट (स०अ०)

रा० प्रा० वि० रतनगढ़

ब्लॉक- जखोली, 

जनपद- रुद्रप्रयाग




🙏संकलन:- टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी