राष्ट्रीय खेल दिवस - श्रीमती भागीरथी पाण्डेय
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रस्तुत है, आज जनपद नैनीताल से शिक्षिका बहिन श्रीमती भागीरथी पाण्डेय जी की कविता -
राष्ट्रीय खेल दिवस
उनतीस अगस्त को हर साल,
भारत में खेल दिवस मनाया जाता।
हॉकी के जादूगर ध्यानचन्द का,
इस पुनीत दिन जन्म हुआ था।।
ध्यानचन्द ने ओलम्पिक खेलों में,
भारत का झण्डा लहराया था।
तीन बार देश को शान से,
गोल्ड मेडल दिलवाया था।।
उनकी हॉकी स्टिक का जादू,
दुनिया में कोई पहचान न पाया।
स्टिक उनकी तोड़कर देखी,
फिर भी जमाना न जान पाया।।
इस स्वर्णिम याद में 2012 से,
प्रतिवर्ष खेल दिवस मनाया जाता।
खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में,
पुरस्कार, सम्मान से नवाजा जाता।।
🙏 रचना-
भागीरथी पाण्डे (प्र० अ०)
रा० प्रा० वि० परमा
ब्लॉक - हल्द्वानी, नैनीताल
🙏संकलन:- टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें