राष्ट्रीय किसान दिवस-श्रीमती ललिता जोशी जी

 📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में  राष्ट्रीय किसान दिवस  के शुभ अवसर पर प्रस्तुत है, आज जनपद-पिथौरागढ़ से शिक्षिका बहिन श्रीमती ललिता जोशी जी द्वारा रचित कविता-



✍️🇮🇳राष्ट्रीय किसान दिवस 


तेईस दिसम्बर चौधरी चरण सिंह जयन्ती,

राष्ट्रीय कृषक दिवस कहलाता है।

भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री के नाम पर,

किसानों को सम्मान दिलाया जाता है।।



भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ स्वरूप,

कृषकों को जीत मिली आखिरकार।

कृषि कानून वापस लेकर सरकार ने,

किसानों की माँग को किया स्वीकार।।


उ०प्र०, जिला मेरठ के नूरपुर गाँव में,

चौधरी जी ने जन्म लिया।

किसान-अनुकूलन भूमि सुधार की,

नीतियों में योगदान दिया।।


रिक्त समय बीता पढ़ने-लिखने में,

सादा जीवन जीने में था विश्वास।

'सहकारी खेती एक्सरे, जमींदारी उन्मूलन,

आदि रचनाएँ लिख डाली खास।।


🙏रचना-:

ललिता जोशी (स०अ०)

रा० उ० प्रा० वि० पुगौर

मूनाकोट, पिथौरागढ़



🙏संकलन-: टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी