जीवन - श्रीमती पूनम भट्ट जी
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में प्रस्तुत है, आज जनपद-टिहरी गढ़वाल से शिक्षिका बहिन श्रीमती पूनम भट्ट जी द्वारा रचित कविता-
🙏 ✍️जीवन
जीवन एक यात्रा है सुख की, दुख की,
कुछ जीवन्त लम्हों और कुछ किस्सों की,
यहाँ कुछ ना कुछ मिलता है सबको,
पर चाह अलग ही होती है सबको।।
जो मिलता है उससे खुशी नहीं,
जो मिला उसमें आनन्द नहीं।
क्यों? जो नहीं मिला उसका शोक मनाते हैं,
अपने आनन्द की बलि चढ़ाते हैं।।
गर रहना हो खुश इस जीवन में,
तो देखो अपने से नीचे जग में,
जो कुछ है हमारे पास ,
नहीं है कइयों के पास।।
वे फिर भी खुशी से जीवन जीते हैं,
अभावों में भी आनन्दित रहते हैं।
सो धन्यवाद करो उस ईश्वर का,
जिसने मानव जीवन प्रदत्त किया।।
और रखो विश्वास हमेशा,
जो हुआ या होगा सब अच्छा होगा।
बुरा ना सोचे तो ना होगा बुरा,
अच्छा सोच कर बुरा भी अच्छा होगा सदा।।
🙏 रचना-: पूनम भट्ट (प्र०अ०)
रा० प्रा० वि० जिजली
वि०ख० - चम्बा, टिहरी गढ़वाल
🙏संकलन-: टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें