नेताजी सुभाष चन्द्र बोस - श्री मनोज घिल्ड़ियाल जी
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी पूज्य सुभाष चन्द्र बोस जी की पावन जयन्ती पर प्रस्तुत है, आज जनपद-पौड़ी गढ़वाल से शिक्षक साथी श्री मनोज घिल्ड़ियाल जी जी द्वारा रचित कविता-
🙏🇮🇳नेता जी सुभाष चन्द्र बोस
23 जनवरी 1923 को जन्मे थे जो,
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस थे वो।
भारत माता को गौरवान्वित किया उसने,
आहुति देकर स्वतन्त्रता के यज्ञ में उसने।।
अंग्रेजों की दमनकारी नीति देखकर,
वितृष्णा भर गयी जब उनके मन पर।
उनको खदेड़ने का संकल्प लिया तब,
एक विलक्षण व्यक्तित्व प्रकट हुआ तब।।
15 जुलाई 1943 को सेना का गठन किया,
आजाद हिन्द फौज उसको नाम दिया।
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा,
नौजवानों में प्राण फूँकने का मन्त्र दिया।।
जिस तेजी से वे लक्ष्य की ओर बढ़ रहे थे,
और शत्रु को भयभीत कर रहे थे।
कि अचानक एक विमान हादसा हो जाता है,
किन्तु उनका पता आज तक न चल पाता है।।
आज उनके जन्म दिवस पर स्मरण करते हैं,
देश प्रेम दिवस के रूप समर्पित करते हैं।।
🙏 रचना-:
मनोज घिल्डियाल (प्र०अ०)
रा० प्रा० वि० कलीगाड
वि०ख०- रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल
🙏संकलन-: टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें