मतदाता जागरुकता गीत - डाॅ० आभा भैंसोड़ा

 📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सुअवसर पर प्रस्तुत है, आज जनपद- नैनीताल से शिक्षिका बहिन डाॅ०आभा भैंसोड़ा जी द्वारा रचित कविता-


🙏✍️मतदाता जागरूकता

गीत


लोकतन्त्र है मस्ताना  

इसकी महिमा जिसने जाना।

देखो देर ना लगाना,

वोट जरूर देने जाना।।


संविधान कहता है तुमसे,

वोट का मिला अधिकारssss

मतदान का मिला अधिकार।

मूल्यवान है वोट तुम्हारा,

जानेना देना बेss का ssss र, 

जाने ना दे ss ना बे का ssss र।। 



हो तुम राष्ट्र के रखवाले,

भारती माँ के हो तुम पाले।

देखो देर ना लगाना,

वोट जरूर देने जाना।।


लोकतन्त्र जब यहाँ नहीं था,

हम थे बेबस नाSSSलेSSS

 हम थे बेबस नाSSSलेSSS। 

 लोकतंत्र में अधिकार मिला तो,

 ना लगेss मुंssह मेंssताले sss  

 ना लगेss मुंssह मेंssताले sss ।। 

 

अपनी धुन में ओ मतवाले,

लोकतंत्र को बचा ले।

फर्ज अपना तू  निभा ले,

गर्व भारत का  बढ़ा ले।।

 

लोकतन्त्र है मस्ताना,

इसकी महिमा जिसने जाना।

देखो देर ना लगाना,

वोट जरूर देने जाना।।


लोकतन्त्र की रीढ़ वोट है,

लालच में ना आना ssss

लालच में ना आना ssss। 

अपने जमीर को बेचे जो भी,

उसको ना अपनाना sss

उसको ना अपनाना sss।। 


सुनना सबकी करना अपनी,

देखो! बातों में ना आना। 

देखो देर ना लगाना,

वोट जरूर देने जाना।।


🙏 रचना-:

डॉ० आभा सिंह भैसोड़ा (स०अ०)

रा० प्रा० वि०- देवलचौड़

ब्लाॅक - हल्द्वानी, नैनीताल


🙏संकलन-: टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी