मतदाता दिवस - श्रीमती उषा गौड़ जी

 📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सुअवसर पर प्रस्तुत है, आज जनपद- देहरादून से शिक्षिका बहिन श्रीमती उषा गौड़ जी जी द्वारा रचित कविता-


मतदाता दिवस


प्रजातन्त्र को मजबूत बनाकर,

धर्म-जाति की दीवार तोड़ कर।

आओ हम सब मतदान करें,

भारत का विकास हम सब करें।।



गली-गली और गाँव-गाँव में,

घर-घर और शहर-शहर में।

अभियान हमको चलाना है,

जागरूकतापूर्ण मतदान कराना है।।


अपना विवेक, बुद्धि, विश्वास से,

उचित निर्णय को करना है।

चैन अमन के खोजबीन से,

भारत का भाग्य जगाना है।।


जो महकाये गलियों को,

चमन गाँव को बनवाए।

जन-जन के भाग्य विधाता को,

पहचान अवतरित करवाएंँ।।


🙏 रचना-:

     उषा गौड( स०अ०) 

रा० उ० प्रा० वि० डोईवाला

 ब्लॉक- डोईवाला, देहरादून




🙏संकलन-: टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी