करो रोज पढ़ाई - श्रीमती नर्वदा कौशल जी

 📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में  प्रस्तुत है, आज जनपद- टिहरी गढ़वाल से शिक्षिका बहिन श्रीमती नर्वदा कौशल जी द्वारा रचित कविता-



करो रोज पढ़ाई 


अगर करोगे रोज पढ़ाई,

परीक्षा का भय नहीं रहेगा।

अच्छे अंक सदा लाओगे,

सब का प्यार दुलार मिलेगा।।


जीवन-परीक्षा में भी तब, 

सदा सफलता तुम पाओगे।

घर-परिवार और समाज में,

सचमुच अच्छे समझे जाओगे ।।



रोज पढ़ाई जो ना करते, 

परीक्षा उन्हें सताती है।

भयावह रूप दिखा अपना,

नींद न आने देती है।।


अच्छे अंक नहीं आते जब ,

मन दुख से भर जाता है।

सबकी नजरों से गिरकर,

लज्जित होना पड़ता है।।


जीवन परीक्षा में भी तब,

सदा सफलता मिलती है।

बोझिल सा लगता जीवन, 

सब कुछ नीरस दिखता है।।


इन बातों पर गौर करो,

जीवन इनसे सुखद बनेगा।

अगर करोगे रोज पढ़ाई, 

परीक्षा का भय भी नहीं रहेगा।।

🙏 रचना-:

नर्वदा कौशल  (प्र०अ०)

रा० प्रा० वि० जसपुर

वि०ख० - चम्बा, टिहरी गढ़वाल


🙏संकलन-: टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी