विश्व स्वास्थ्य दिवस - डाॅ० आभा भैंसोड़ा जी
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत है, आज जनपद- नैनीताल से से शिक्षिका बहिन डाॅ०आभा भैंसोड़ा जी द्वारा रचित कविता-:
*विश्व स्वास्थ्य दिवस*
7 अप्रैल को विश्व जागृत होता है,
स्वास्थ्य के प्रति जागो कहता है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस की मंशा,
जन जागृति की करता अनुशंसा।।
सन 1950 को पहली बार मनाया,
प्रतिवर्ष स्वास्थ्य कार्यक्रम कराया।
सन् 2022 में है यह मूल आशय,
"हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य" निश्चय।।
कुछ लक्ष्य निर्धारण प्रतिवर्ष होता है,
उच्चरक्तचाप की जटिलता कहता है।
अतिसंवेदनशील समूह बने कहता है,
स्वस्थ पर्यावरण की प्रेरणा देता है।।
खुद स्वस्थ रह दिवस मनाना बताता है,
असुरक्षित स्थान से बचाव सिखाता है।
2022 थीम, हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य,
तभी तो होगा सफल यह कहता है।।
🙏 रचना-:
डॉ० आभा सिंह भैसोड़ा (स०अ०)
रा० प्रा० वि०- देवलचौड़
ब्लाॅक - हल्द्वानी, नैनीताल
🙏संकलन-: टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें