हिमालय पुत्र हेमवती नन्दन बहुगुणा जी - श्रीमती रेखा पुरोहित
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में प्रस्तुत है, आज जनपद- रुद्रप्रयाग से शिक्षिका बहिन श्रीमती रेखा पुरोहित जी द्वारा रचित कविता-:
*हिमालय पुत्र हेमवती नन्दन बहुगुणा*
====================
25 अप्रैल 1919 को,
पौड़ी गढ़वाल के बुघाणी गाँव में।
जन्म हुआ हेमवती नन्दन का,
पिता रेवती व माँ दीपा के घर में।
प्रारम्भिक शिक्षा गाँव में लेकर ,
इन्होंने शिक्षा स्नातक तक की।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और,
डी० ए० वी० कॉलेज से पूर्ण की।।
छात्र जीवन से ही बहुगुणा,
राजनीति में सक्रिय रहे।
गाँधी जी के आह्वान पर,
भारत छोड़ो आन्दोलन में जेल गये।।
1952 में प्रथम बार उत्तर प्रदेश में,
विधान सभा सदस्य चुने गये।
श्रम, वित्त और परिवहन जैसे,
विभिन्न विभागों के मंत्री भी रहे।।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को,
दो बार सुशोभित इन्होंने किया।
और जन-जन के बीच में अपनी,
पैंठ को भी मजबूत किया।।
1971 में प्रथम बार ये,
लोकसभा सांसद बने।
वित्त, उर्वरक, रसायन के साथ,
केन्द्रीय वित्त मंत्री भी रहे।।
हिमालय पुत्र नाम से बहुगुणा,
जन-जन में प्रसिद्ध हुए।
17 मार्च 1989 को ये,
इस धरती को छोड़ गये।।
🙏 रचना:-
रेखा पुरोहित (स०अ०)
रा० प्रा० वि० सौंराखाल,
वि० ख०- जखोली, रुद्रप्रयाग
🙏संकलन-: टीम हिम मन मन्थन, उत्तराखण्ड


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें