स्व० इन्द्रमणि बड़ोनी - श्रीमती देवेश्वरी सेमवाल जी
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में उत्तराखण्ड के गाँधी स्व० इन्द्रमणि बड़ोनी जी की पुण्य तिथि पर आज जनपद- रुद्रप्रयाग से शिक्षिका बहन श्रीमती देवेश्वरी सेमवाल जी द्वारा रचित कविता-:
स्व० इन्द्रमणि बड़ोनी
24 दिसम्बर सन् 1925 को,
अखोड़ी गाँव में जन्म लिया।
माता-पिता के सच्चे सपूत बन,
उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया।।
हर एक के लिए थे महान प्रेरणा स्रोत,
देश भक्ति से थे जो बहुत ही ओत-प्रोत।
अपनी देश भक्ति की भावना से उन्होंने,
प्रत्येक जन-जन को किया था अभिभूत।।
उत्तराखण्ड प्राप्ति हेतु जिन्होंने,
क्रान्तिकारी गतिविधियाँ रचाई।
अपने चिन्तन और मनन से,
हमें पृथक राज्य की प्राप्ति करवायी।।
उत्तराखण्ड की खातिर जिन्होंने,
सर्वप्रथम आवाज उठाई थी।
जिन्होंने जेल की यातनाएँ सहकर,
हमें उत्तराखण्ड की पहचान दिलायी थी।।
उत्तराखण्ड के ये वीर सपूत,
गाँधी नाम से जाने जाते हैं।
इसीलिए इन्द्रमणि बडोनी,
बड़ी शान से पूजे जाते हैं।।
18 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि पर,
हम भावभीनी श्रद्धाञ्जलि देते हैं।
ऐसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को,
हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।।
🙏रचना-:
देवेश्वरी सेमवाल (स०अ०)
रा० उ० प्रा० वि० कान्दी
वि० ख०- अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग
🙏संकलन- टीम हिम मन मन्थन उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें