आजादी का अमृत महोत्सव-श्रीमती रेखा चौधरी
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में आजादी का अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत है आज जनपद- चमोली से शिक्षिका बहन श्रीमती रेखा चौधरी जी द्वारा रचित कविता-:
*आजादी का अमृत महोत्सव*
बच्चा-बच्चा हिन्दुस्तान का,
घर-घर में तिरंगा सजा रहा है।
प्यारा हिन्दुस्तान अपना,
अमृत महोत्सव मना रहा है।।
अलबेला देश है भारत,
अलबेली है इसकी शान।
अलबेले हैं इसके सैनिक,
अलबेली इसकी पहचान।।
विश्व में सदा बनी रहेगी,
तिरंगा तेरी आन बान शान।
अग्रणी रहेगा जग में सदा,
भारत का गौरव महान।।
घर-घर लहरा रहा है तिरंगा,
खुशहाली का पल आया है।
आजादी का अमृत महोत्सव,
हर घर में तिरंगा फहराया है।।
आज तिरंगा आसमाॅं में,
झूम-झूम लहराया है।
आजादी का सुनहरा अवसर,
घर-घर तिरंगा फहराया है।।
बलिदानियों के चमन से,
भारत माँ की गोद सजी है।
हर फूल-फूल में देश प्रेम है,
हार पहने माँ भारती सजी है।।
हिन्द का हर जवान जगा है,
अब न देश गवायेंगे।
अब बच्चे हिंन्दुस्तान के,
हर गाँव-गॉंव सॅंवारेंगे।।
🙏रचना-:
रेखा चौधरी (स०अ०)
रा० प्रा० वि० ग्वाड़
वि० ख०- कर्णप्रयाग, चमोली
🙏संकलन- टीम हिम मन मन्थन उत्तराखण्ड*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें