शिशुलोक पत्रिका विमोचन एवं सम्मान समारोह - श्री हेमन्त कुमार चौकियाल जी

📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में  प्रस्तुत है आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय- जैली, ब्लाॅक - जखोली जनपद-रुद्रप्रयाग में आयोजित लोक संस्कृति दिवस के सुअवसर पर छात्र, शिक्षक एवं विशिष्ट जन सम्मान समारोह, विद्यालय की वार्षिक पत्रिका शिशुलोक का लोकार्पण एवं कवि सम्मेलन की आख्या-:


*पत्रिका के लोकार्पण के अवसर पर उत्तराञ्चल शिशुलोक सम्मान से हुए बच्चे, शिक्षक और समाजसेवी सम्मानित*


 उत्तराखण्ड के गाँधी के नाम से विख्यात स्व० इन्द्रमणि बड़ोनी जी के जन्मदिन "लोक संस्कृति दिवस" पर रा०प्रा०वि० जैली में मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों व उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए रुद्रप्रयाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री विनोद प्रसाद सिमल्टी ने विद्यालय के शैक्षिक और शिक्षणेत्तर वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विद्यालय की सप्तम वार्षिक पत्रिका शिशुलोक का अवलोकन करते हुए कहा कि यह पत्रिका बच्चों के लेखन कौशल के साथ संवेगात्मक विकास में भी मदद कर रही है। बच्चों द्वारा हस्त निर्मित मासिक पत्रिका के अवलोकन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों द्वारा उनके कार्य का सामुहिक प्रदर्शन उनके आत्मविश्वास बढ़ाने में बहुत सहायक सिद्ध होगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक माधव सिंह नेगी का उदाहरण देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि वह सभी के लिए अध्यापक के रूप में प्रेरणीय हैं। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय द्वारा हर साल उत्तराञ्चल शिशु लोक गौरव सम्मान प्रदान करने के लिए चयनित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया।









उन्होंने विद्यालय और विद्यालय प्रबन्धन समिति को संस्कृति दिवस के इस कार्यक्रम के लिए बधाई और धन्यवाद दिया। संस्कृति दिवस के इस समारोह में न केवल विद्यालयी बच्चों के कार्यक्रम थे बल्कि सामाजिक सहभागिता के रूप में महिला मंगल दल द्वारा झुमैला की प्रस्तुति देकर स्व० इन्द्रमणि बड़ोनी जी को श्रद्धाञ्जलि  अर्पित की गई। 



 इस कार्यक्रम में विद्यालय भवन मरम्मत में टोली नायक के रूप में अमूल्य सहयोग प्रदान करने वाले अभिभावक भगवान सिंह राणा को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। 








छात्र सम्मान में हाई स्कूल/बोर्ड परीक्षा 2022 में अच्छे प्रदर्शन के लिए -

 निशा, सुलेखा तथा इण्टर परीक्षा-2022 में अच्छे प्रदर्शन के लिए ईशा को तथा मोहित पंवार और प्रियाँशु भट्ट को जवाहर नवोदय विद्यालय की हाईस्कूल परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा सत्र 2020 में आदर्श रतूड़ी द्वारा राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित होने पर उत्तराञ्चल शिशुलोक गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया। 

बच्चों के अलावा समाज के लिए उल्लेखनीय  कार्य करने वाले शिक्षकों, समाज सेवियों व कलाकारों को भी उत्तराखण्ड


शिशुलोक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। जिनमें सांँस्कृतिक परम्पराओं के संवर्द्धन व संरक्षण के लिए बिक्रम सिंह नेगी ग्राम पैलिंग, लोक कला के लिए ग्राम फलासी के  मनोज कुमार साहित्य व कला के लिए ग्राम क्यूँजा के सतपाल कुमार, रामलीला व पाण्डव लीला जैसी पौराणिक गाथाओं के लिए  दशज्यूला नागपुर की ग्राम पंचायत धारकोट के राम सिंह मल्ल, लोक परम्पराओं एवं सामाजिक सहभागिता के लिए गौर सिंह नेगी ग्राम पैलिंग व लोकगीत एवं लोक जागर के संरक्षण व संवर्द्धन हेतु राजेश्वरी पंवार मनसूना,महिला सशक्तिकरण हेतु वीरांगना संगठन की अध्यक्षा श्रीमती माधुरी नेगी, शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री मगनानन्द भट्ट जी, बच्चों को नवोदय विद्यालय की प्रतिष्ठित परीक्षा में हर साल बच्चों को सफलता दिलाने वाले रा०प्रा०वि० ढौंढिक के शिक्षक  शशिकांत नौटियाल, शिक्षा में सांस्कृतिक तत्वों का समावेश के लिए रा०क०उ०प्रा०वि० बसुकेदार की शिक्षिका पुष्पा रौथाण, बच्चों में साहित्यिक अभिरूचि पैदा कर शैक्षिक उन्नयन के लिए काम कर रहे  रा०उ०प्रा०वि० सौड़ी गिंवाला के शिक्षक गिरीश बेंजवाल, बच्चों में साहित्य सृजन के लिए रा०उ०मा०वि० पाला कुराली के शिक्षक अश्विनी गौड़, बच्चों में गणितीय अभिरूचि के लिए  शैलेश मटियानी सम्मान से सम्मानित रा०प्रा०वि० कालीमठ के प्रधानाध्यापक  बंशीधर गौड़, नवोदय विद्यालय की प्रतिष्ठित परीक्षा में हर साल बच्चों को सफलता दिलाने वाले  रा० प्रा० वि० जाखणी के मोहन लाल बुटोला,  शिक्षा व साहित्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए  अनूप नेगी, स०अ० रा० उ० प्रा० वि० गुगली तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रदीप सिंह बिष्ट  रा० इ० का० कण्डाली को वर्ष 2022-23 के लिए उत्तराञ्चल शिशुलोक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।






कार्यक्रम के अंतिम सत्र में कलश संस्था के तत्वावधान में श्री अनूप नेगी जी द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें श्री अनूप नेगी (संचालक), श्री प्रकाश बड़वाल, डाॅ० गीता नौटियाल जी, श्रीमती माधुरी नेगी व वेदिका सेमवाल ने समसामयिक विषयों पर कविताएँ प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा को मोहित किया। 




इस अवसर  रा० इ० का० कण्डाली







के प्रधानाचार्य शूरवीर सिंह राणा, अवकाश प्राप्त शिक्षक मगनानंद भट्ट, राष्ट्रपति सम्मान से विभूषित अध्यापिका डॉ० गीता नौटियाल, सारा भाई टीचर साइन्टिस्ट राष्ट्रीय सम्मान सहित शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हेमंत चौकियाल, मंदाकिनी आवाज रेडियो स्टेशन के संवाददाता श्री शिवानन्द नौटियाल जी, वीरांगना संगठन की अध्यक्षा श्रीमती माधुरी नेगी, मिशन शिक्षण संवाद रुद्रप्रयाग के समन्वयक  कमल बिष्ट, श्री इन्द्रासणी साँस्कृतिक लोक कला मंच के कलाकार श्रीमती राजेश्वरी भट्ट, श्रीमती रामेश्वरी राणा, श्रीमती सुनीता गैरोला, श्रीमती संगीता राणा जी, श्रीमती निर्मला रतूड़ी, श्रीमती सुनीता गैरोला, श्रीमती अनीता भट्ट, श्रीमती हर्षी देवी राणा, श्रीमती पुष्पा देवी राणा, वि० प्र० समिति की अध्यक्ष सन्तोषी देवी राणा, बलीराम नौटियाल, प्रकाश बड़वाल, सत्येश्वरी देवी, कु० वेदिका सेमवाल, महिला मंगल दल अध्यक्षा राजेश्वरी भट्ट,  भगवान सिंह राणा, भोजनमाताओं बैशाखी देवी व दुर्गा भट्ट, हर्षी देवी वंदना रावत, सुलोचना जोशी, सुमन भट्ट हरीश सिंह, जितार सिंह, भरोशी प्रसाद, उपस्थिति महिलाओं में श्रीमती रामेश्वरी, श्रीमती पुष्पा राणा, श्रीमती अनीता भट्ट, श्रीमती वसु देवी, श्रीमती सरला भट्ट, श्रीमती विनीता देवी, श्रीमती सुनीता गैरोला, श्रीमती मथुरा देवी, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती मधु देवी, श्रीमती वसन्ती देवी, श्रीमती राजी देवी, श्रीमती गुड्डी देवी, श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती वीना देवी, प्रांजलि देवी, श्रीमती मथुरा देवी, श्रीमती श्रीमती रेखा बहुगुणा, श्रीमती रेखा पंवार, श्रीमती बबीता देवी, श्रीमती सुनीता पंवार, श्रीमती कल्पेश्वरी राणा आदि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन माधव सिंह नेगी और हेमंत चौकियाल ने संयुक्त रूप से किया।


🙏आख्या प्रस्तुति-

हेमन्त चौकियाल 

मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड




🙏संकलन- टीम हिम मन मन्थन उत्तराखण्ड




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी