आओ हरेला पर्व मनायें- श्री प्रियदर्शन डोभाल जी
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में हरेला पावन पर्व के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत है आज जनपद- नैनीताल से शिक्षक साथी श्री प्रियदर्शन डोभाल जी द्वारा रचित कविता:-
🙏🌳📝आओ हरेला पर्व मनायें
पर्यावरण सुरक्षा हेतु ,
मिलकर सब वृक्ष लगायें।
जीव-जन्तु जितने धरती पे,
सबके प्राण बचायें।।
आओ हरेला पर्व मनायें,
आओ हरेला पर्व मनायें।।
कटे वृक्ष यदि भूल से कोई,
तो उनकी जड़ ना उखाड़ें।
फिर पनपेंगें और फल देंगें,
गर उनको गले लगायें।।
सिंचित कर जल से उनको,
फिर हरा-भरा कर जायें।
जीव-जन्तु हैं धरा पे जितने,
सबके प्राण बचायें।।
आओ हरेला पर्व मनायें,
आओ हरेला पर्व मनायें।।
चिड़ियों का कोलाहल हो नित,
हवा सुगन्धित पायें।
मेघा भी बरसे तब रिमझिम,
और फसल लहरायें।।
आओ हरेला पर्व मनायें,
आओ हरेला पर्व मनायें।।
वृक्ष कटे ना अब कोई "हेमू",
कसम सभी मिल खायें।
वृक्षारोपण कर धरती को,
मिलकर सब स्वर्ग बनायें।।
आओ हरेला पर्व मनायें,
आओ हरेला पर्व मनायें।।
🙏 रचना-:
प्रियदर्शन डोभाल "हेमू"
(अव० प्राप्त शिक्षक)
कु० म० रा० इ० कालेज ,रौशिल
वि० ख०- भीमताल, नैनीताल
🙏संकलन- टीम हिम मन मन्थन उत्तराखण्ड


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें