स्वच्छता अभियान- श्रीमती अनिता काला जी
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में प्रस्तुत है आज जनपद- रुद्रप्रयाग से शिक्षिका बहन श्रीमती अनिता काला द्वारा रचित कविता:-
🇮🇳 ✍️स्वच्छता अभियान
रहे स्वस्थ भारत मन में अरमान होगा,
सफल स्वच्छता का ये अभियान होगा।
सभी अब कसम लें न पीछे हटेंगे,
परिवेश सुन्दर-स्वच्छ हम रखेंगे।।
सब हों सक्रिय तब ही देश का मान होगा,
सफल स्वच्छता का ये अभियान होगा।
जहाँ भी रहो तुम वहीं स्वच्छ रखना,
बढ़ा हाथ अपना ये कर्म पुण्य करना।।
सदा राष्ट्रहित जब हर एक गान होगा
सफल स्वच्छता का ये अभियान होगा।
मेरे देश वालों सभी मिल के आओ,
स्वच्छता के सुपथ पर सभी चल दिखाओ।।
सकल विश्व में फिर तो सम्मान होगा,
सफल स्वच्छता का ये अभियान होगा।
नहीं काम छोटा इसे तुम समझना,
मनोयोग से ही इसे मिलके करना।।
सदा देश को तुम पर अभिमान होगा
सफल स्वच्छता का ये अभियान होगा।।
🙏 रचना-:
अनिता काला (प्र०अ०)
रा० प्रा० वि० जुंटाई
वि० ख०-अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग
🙏संकलन- टीम हिम मन मन्थन उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें