आज चाँद पर भारत-श्री ख्याली दत्त जी
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला हिम मन मन्थन में लैण्डर विक्रम के आज सायं चाँद की सतह पर उतरने की खुशी में प्रस्तुत है जनपद- अल्मोड़ा से शिक्षक साथी श्री ख्याली दत्त जी द्वारा रचित कविता:
🙏✍️🇮🇳☄️🌗आज चांँद पर भारत
विजय पताका आज चांँद पर,
भारत अब फहराएगा।
तेरी मेहनत और लगन पर,
चांँद भी खुश हो जाएगा।।
आज हिन्द के हर कोने में,
जगमग दीप जलायेंगे।
आज विजय का शुभ अवसर है,
चलो फूल बरसायेंगे।।
आज चांँद और कल मंगल पर,
हम तो बढ़ते जायेंगे।
धीरे-धीरे हर ग्रह पर,
अपना परचम लहरायेंगे।।
आज नया एक ताज सजेगा,
अपने हिन्दुस्तान पर।
सारी दुनिया गर्व करेगी,
अपने हिन्दुस्तान पर।।
🙏रचना-:
ख्याली दत्त (स०अ०)
रा० प्रा० वि० सकनणा,
ब्लाॅक- सल्ट, अल्मोड़ा
🙏संकलन- टीम हिम मन मन्थन उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें