14 सितम्बर, हिन्दी दिवस- श्रीमती सरिता भट्ट
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला, हिम मन मन्थन में हिन्दी दिवस पावन पर्व पर प्रस्तुत है आज जनपद रुद्रप्रयाग से शिक्षिका बहन श्रीमती सरिता भट्ट जी द्वारा रचित कविता-:
🙏🏾✍️14 सितम्बर, हिन्दी दिवस
भारत की शान है हिन्दी,
भारत की पहचान है हिन्दी।
शब्दों का जादू है हिन्दी,
वर्णों की पहचान है हिन्दी।।
जन-जन की दुलारी हिन्दी,
हर्षित मन को करती हिन्दी।
कश्मीर से कन्याकुमारी,
हिन्दी है संस्कृति हमारी।।
हम सबकी है प्यारी हिन्दी,
सम्मान की अधिकारी हिन्दी।
सबसे सुन्दर सबसे न्यारी,
हिन्दी है राष्ट्रभाषा हमारी।।
भाषा हिन्दी मेरी अनमोल,
बड़े ही मीठे इसके बोल।
बच्चन की मधुशाला हिन्दी,
पन्त, निराला की पहचान है हिन्दी।।
महादेवी वर्मा के स्वर हैं हिन्दी,
प्रेमचन्द की लेखनी हिन्दी।
सूर, तुलसी, मीरा के पद हैं हिन्दी,
रसखान, कबीर के दोहे हैं हिन्दी।।
देश की हर तोतली आवाज हिन्दी,
हमारी अस्मिता का मान है हिन्दी।
हिन्दी मेरी है अनमोल,
बड़े ही मीठे इसके बोल।।
🙏रचना-:
सरिता भट्ट (प्र०अ०)
रा० प्रा० वि० फलेई
विकासखण्ड- अगस्त्यमुनि
जनपद- रुद्रप्रयाग
🙏संकलन- टीम हिम मन मन्थन उत्तराखण्ड

.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें