दीपपर्व- दीपावली- श्रीमती सरोज डिमरी

 📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला, हिम मन मन्थन में प्रस्तुत है, दीपावली पावन पर्व पर जनपद- चमोली से शिक्षिका बहन श्रीमती सरोज डिमरी जी द्वारा रचित कविता-:


*🙏🏾✍️ 🕉️🪔🕉️दीपपर्व–दीपावली*


सहज सुन्दर पर्व मनायें 

लिये दीपक हाथ में।

परस्पर हम करें दुहाई,

एक दूजे के साथ में।।


रोशन हो गृह का हर कोना,

खुशियों की सौगात में।

आनन्द-मंगल, मनभावन ऋतु,

दीपावली त्योहार में।।


द्वारपाल है गणपति मेरे,

लक्ष्मी माता साथ में।

ऋद्धि-सिद्धि मन खुश होती हैं,

शुभ लाभ ले साथ में।।


शिव गौरा की कृपा बरसती,

दीपमाला के साथ में। 

अमृत कलश लिए खड़े हैं,

धन्वन्तरी जी हाथ में।।



औषधीय का भरा खजाना,

स्वास्थ्य बढ़े हर हाल में।


दीपावली की शुभकामना,

बधाई दीपों के कतार में।।


🙏रचना-:

सरोज डिमरी (स०अ०)

रा० उ० प्रा० वि० घतोड़ा

ब्लॉक- कर्णप्रयाग, चमोली।


     ‌‌‌   ‌‌‌‌ ‌‌‌  ‌‌   ‌‌ 



🙏संकलन- टीम हिम मन मन्थन उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी