नववर्ष का नवप्रभात- श्रीमती पुष्पा बहुगुणा

 📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला,  हिम मन मन्थन  में  नवरात्रि पुण्य पर्व पर प्रस्तुत है जनपद- टिहरी गढ़वाल से शिक्षिका बहिन श्रीमती पुष्पा बहुगुणा जी द्वारा रचित कविता-:


🙏🏾✍️नववर्ष का नवप्रभात


नव किरणों का शुभ सन्देश,

आई वसुधा पर नई उमंग। 

चैत्र नवरात्रि का समय पावन,

बजे चहुंँ दिशा मंगल मृदंग।।


विक्रम संवत का नव अध्याय,

खोल रहा है स्वर्णिम द्वार। 

धर्म, कर्म, सृजन, विकास,

संग हों सबके शुभ विचार।।


माँ दुर्गा का हुआ आगमन,

सज गई आरती की थाल।

सात्विकता की बह चली बयार,

सजग हुआ हर मन-प्राण।।



गूँजे जयघोष भक्तों के,

माँ की महिमा अपार।

शक्ति, भक्ति, ज्ञान की ज्योति,

रखें हम सदा साकार।।


नवसंवत्सर मंगलमय हो,

हर घर में फैले उजियारा।

हर्ष, समृद्धि, प्रेम, सौहार्द,

बने नया ये वर्ष हमारा।।


🙏रचना-:

पुष्पा बहुगुणा (प्र०अ०) 

रा० उ० प्रा० वि० पिपोला (उठड़) 

वि०ख०- जाखणीधार, टिहरी गढ़वाल


🙏संकलन- टीम हिम मन मन्थन उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली - श्रीमती सुशीला थपलियाल

माँ तुम - श्रीमती वन्दना जोशी

गौचर मेला-श्री सरोज डिमरी