करती तुम्हें सलाम--श्रीमती अनिता नौडियाल
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला, हिम मन मन्थन में "ऑप्रेशन सिन्दूर" के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत है जनपद- टिहरी गढ़वाल से शिक्षिका बहिन श्रीमती अनिता नौडियाल जी द्वारा रचित कविता-:
🙏🏾✍️🇮🇳 करती तुम्हें सलाम
भारत मांँ के वीर सपूतों,
करती तुम्हें सलाम।
शत्रु के घर घुसकर,
कर आये काम तमाम।।
आतंकवादी अरि बने मांँ के,
हुई जिसकी कड़ी निन्दा।
अन्दाजा उन्हें नहीं था,
मांँ के शेर हैं जिन्दा।।
गद्दार बन दुश्मन ने,
बिन विचारे कदम बढ़ाया।
मांँ के वीर सपूतों ने,
ऑपरेशन सिन्दूर चलाया।।
इस जवाबी कार्रवाई को,
विश्व अचम्भित होकर देखे।
भयभीत हुआ, काँपा अरि,
आखिर घुटने टेके।।
आतंकवाद के प्रशिक्षण केंद्रों पर,
अब लगेगी लगाम।
भारत मांँ के वीर सपूतों,
करती तुम्हें सलाम।।
🙏रचना-:
अनिता नौडियाल (प्र०अ०)
रा० प्रा० वि० चौकी तल्ली
ब्लाॅक- कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल
संकलन- टीम हिम मन मन्थन उत्तराखण्ड


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें