डा० अब्दुल कलाम-श्रीमती सरोज डिमरी
📝प्राथमिक शिक्षकों की अपनी साहित्यशाला, हिम मन मन्थन में मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध पूर्व वैज्ञानिक एवं राष्ट्रपति स्व० डा० अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम जी की पुण्य तिथि पर प्रस्तुत है, आज जनपद- चमोली गढ़वाल से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शिक्षिका बहिन श्रीमती सरोज डिमरी जी द्वारा रचित कविता-:
🙏 ✍️डॉ० अब्दुल कलाम
विज्ञान धर्म और प्रकृति का,
राष्ट्र भक्ति का सद्भाव सम्मान।
ऐसे दिव्य पुरुष कलाम को,
करते हैं हम शत्-शत् प्रणाम।।
बहुआयामी असाधारण प्रतिभा,
वीणा वादन आध्यात्म विश्वास।
मन्दिर, मस्जिद समानता से,
करते थे ऊर्जा एहसास।।
अग्नि, पृथ्वी, पिनाक और नाग,
त्रिशूल जैसे प्रक्षेपास्त्र।
मिसाइलों का निर्माण कराया,
अमिट छोड़ गए हैं यह छाप।।
पद्म भूषण, पद्म विभूषण,
भारत रत्न जैसे सम्मान।
युग ऋषि सम समृद्ध चेतना,
और याद रहेगा उनका बलिदान।।
27 जुलाई को त्यागी देह,
किया चुपचाप गोलोक गमन।
ऐसे धर्मात्मा मिसाइल मैन को,
पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित।।
🙏रचना:-
सरोज डिमरी (स०अ०)
रा० उ० प्रा० वि० घतोड़ा
वि० ख०- कर्णप्रयाग
जनपद चमोली, उत्तराखण्ड
*🙏संकलन- टीम हिम मन मन्थन उत्तराखण्ड*


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें